राजस्थान करेंट अफेयर्स (जून 2026) – क्विक रिवीजन नोट्स

राजस्थान करेंट अफेयर्स (जून 2026)

क्विक रिवीजन नोट्स & इंटरैक्टिव MCQs – RPSC, REET, CET, पटवार, VDO, पुलिस एवं अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु

1. अजमेर में रोबोटिक सर्जरी कार्यक्रम की शुरुआत

मुख्य बिंदु:
  • स्थान: जवाहरलाल नेहरू (JLN) मेडिकल कॉलेज, अजमेर
  • शुरुआत: जून 2026
  • महत्त्व: राजस्थान की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में रोबोटिक सर्जरी कार्यक्रम शुरू करने वाला पहला प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेज
  • उद्घाटन: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा

उद्देश्य

  • शल्य चिकित्सा (सर्जरी) की गुणवत्ता में सुधार
  • सर्जरी में अधिक सटीकता (Precision) लाना
  • मानवीय त्रुटियों को कम करना
  • तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना
  • मेडिकल शिक्षा एवं सर्जिकल प्रशिक्षण को मजबूत करना

लाभ

  • बेहतर मरीज देखभाल
  • कम जोखिम एवं तेजी से रिकवरी
  • आधुनिक शल्य चिकित्सा तकनीकों का उपयोग
  • डॉक्टरों को रोबोटिक सर्जरी का व्यावहारिक प्रशिक्षण

2. पोखरण में "वायु अस्त्र-1" का सफल परीक्षण

मुख्य बिंदु:
  • हथियार: वायु अस्त्र-1 (Loitering Munition)
  • निर्माता कंपनी: नाइब लिमिटेड (Nibe Limited), पुणे
  • परीक्षण स्थल: पोखरण फायरिंग रेंज, जैसलमेर
  • विशेष उपलब्धि: पहला सफल तकनीकी परीक्षण, NCNC डेमो के तहत प्रदर्शन

क्षमता एवं तकनीक

  • 100 किमी दूर लक्ष्य को सफलतापूर्वक नष्ट किया
  • 10 किलोग्राम वारहेड का उपयोग
  • स्वदेशी रूप से विकसित
  • उन्नत इजरायली तकनीक पर आधारित
  • भारतीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित
महत्त्व: भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीक को मजबूती, युद्धक्षेत्र की क्षमता में वृद्धि

3. राजस्थान में ऑयल इंडिया को प्राकृतिक गैस का नया भंडार मिला

मुख्य बिंदु:
  • कंपनी: ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL)
  • स्थान: डांडेवाला क्षेत्र, जैसलमेर
  • खोज: गैस युक्त रेत की परत (Gas-bearing Sand Layer)
  • उद्देश्य: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता कम करना, घरेलू हाइड्रोकार्बन उत्पादन बढ़ाना

ऑयल इंडिया लिमिटेड की स्थापना: 18 फरवरी 1959
प्रारंभ में संयुक्त उपक्रम: भारत सरकार + बर्मा ऑयल कंपनी लिमिटेड

4. जैसलमेर के रामगढ़ में 20 किलोवाट FM ट्रांसमीटर का उद्घाटन

मुख्य बिंदु:
  • स्थान: रामगढ़, जैसलमेर
  • क्षमता: 20 किलोवाट (KW)
  • संस्था: आकाशवाणी (All India Radio)
  • उद्घाटन: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा
  • उद्देश्य: सीमावर्ती क्षेत्रों में रेडियो प्रसारण को मजबूत करना

आत्मनिर्भर भारत

  • शुरुआत: वर्ष 2020
  • शुरू किया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मुख्य उद्देश्य: आत्मनिर्भर भारत का निर्माण, MSME को मजबूत करना, रोजगार सृजन, उद्योगों को बढ़ावा देना, भारतीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना

परीक्षा हेतु वन लाइनर (Quick Revision)

JLN मेडिकल कॉलेज अजमेर में स्थित है
रोबोटिक सर्जरी कार्यक्रम जून 2026 में शुरू हुआ
कार्यक्रम का उद्घाटन वासुदेव देवनानी ने किया
रोबोटिक सर्जरी का मुख्य उद्देश्य सटीक शल्य चिकित्सा है
वायु अस्त्र-1 एक लोइटरिंग म्यूनिशन है
वायु अस्त्र-1 का विकास नाइब लिमिटेड, पुणे ने किया
परीक्षण पोखरण फायरिंग रेंज, जैसलमेर में हुआ
वायु अस्त्र-1 ने 100 किमी दूर लक्ष्य को नष्ट किया
वारहेड 10 किलोग्राम का उपयोग हुआ
गैस भंडार डांडेवाला, जैसलमेर में मिला
ऑयल इंडिया लिमिटेड की स्थापना 18 फरवरी 1959
आत्मनिर्भर भारत अभियान 2020 में शुरू हुआ
FM ट्रांसमीटर रामगढ़, जैसलमेर में
FM ट्रांसमीटर का उद्घाटन अश्विनी वैष्णव ने किया

महत्वपूर्ण तथ्य (Exam Booster)

रोबोटिक सर्जरीJLN मेडिकल कॉलेज, अजमेर
उद्घाटनवासुदेव देवनानी
शुरुआतजून 2026
वायु अस्त्र-1लोइटरिंग म्यूनिशन
निर्मातानाइब लिमिटेड, पुणे
परीक्षण स्थलपोखरण, जैसलमेर
मारक क्षमता100 किमी
वारहेड10 किलोग्राम
गैस खोजडांडेवाला, जैसलमेर
कंपनीऑयल इंडिया लिमिटेड
स्थापना18 फरवरी 1959
FM ट्रांसमीटररामगढ़, जैसलमेर
क्षमता20 किलोवाट
उद्घाटनअश्विनी वैष्णव

30 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) Interactive

विकल्प पर क्लिक करें और तुरंत सही/गलत फीडबैक पाएं। नीचे प्रगति ट्रैक करें।

0/0
0  |  0

यह नोट्स RPSC (RAS), REET, राजस्थान CET, पटवार, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), राजस्थान पुलिस, जेल प्रहरी, RSSB एवं अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।